हरदोई।थाना क्षेत्र के खसौरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी डंडे चलने से दोनो पक्षों से चार लोग घायल हो गए।घटना के बाद दोनो पक्षो की तहरीर पर चार चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी घायलो को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खसौरा गांव में चरन सिंह पुत्र मुंशीलाल व सत्यपाल पुत्र दयाराम के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है।इसी रंजिश को लेकर मंगलवार को दोनो पक्षो में विवाद हो गया।दोनो पक्षो ने एक -दूसरे को गाली गलौज करने के साथ ही लाठी डंडों से हमला कर दिया।इस मारपीट में एक पक्ष से चरन सिंह व उसकी पुत्री अंजली घायल हो गयी जबकि दूसरे पक्ष से मीना पत्नी सत्यपाल व भतीजा राममोहन घायल हो गया।इस घटना में एक पक्ष से रामजी पुत्र चरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सत्यपाल व शिशुपाल पुत्रगण दयाराम,ब्रजपाल पुत्र छविनाथ,अमित पुत्र सत्यपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जबकि दूसरे पक्ष से मीना पत्नी सत्यपाल की तहरीर पर चरन सिंह पुत्र मुंशीलाल,सत्येंद्र पुत्र नायब ,विवेक पुत्र चरन सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने घटना में दोनो पक्षों से हुए घायलो को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया।तथा घटना की जांच उपनिरीक्षक पुष्कर वर्मा को सौंपी गई है।
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट,दोनो पक्षो की रिपोर्ट दर्ज
