Graminsaharalive

Top News

कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्राओं का समापन

कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्राओं का समापन

♦️प्रेम,भाईचारे एवं सत्य की जो विरासत हमें बापू से मिली है, उसी राह पर हम आगे बढ़ते रहेंगे:आशीष

हरदोई। कांग्रेस द्वारा ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो न्याय यात्राओं का समापन जिला मुख्यालय पर बड़ी न्याय यात्रा निकालकर तिकुनिया पार्क स्थिति गाँधी बापू की मूर्ति पर रामधुन गाकर किया गया।गांधी जी के शहीद दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।इस न्याय यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने किया।इस यात्रा में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव हरदोई प्रभारी सुरेंद्र कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि गाँधी के सपनों का भारत बनाने के संकल्प के साथ न्याय यात्रा पर निकले राहुल गाँधी के समर्थन में समूचा देश एकजुट है।बापू के सिद्धांतों पर चलकर राहुल गाँधी ने नफरतवादी ताकतों को करारा जवाब दिया है।आज ही के दिन नफ़रत और हिंसा की विचारधारा ने देश से उनके पूज्य बापू को छीना था।और आज वही सोच उनके सिद्धांतों और आदर्शों को भी हमसे छीन लेना चाहती है।पर नफ़रत की इस आंधी में, सत्य और सद्भाव की लौ को बुझने नहीं देना है।यही गांधी जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि न्याय की यह महायात्रा गांधी जी के विचारों से ही प्रेरित है और जो भी उनकी विचारधारा को कुचलने की कोशिश करेंगे, वहां हम खड़े मिलेंगे। प्रेम, भाईचारे एवं सत्य की जो विरासत हमें बापू से मिली है, उसी राह पर हम आगे बढ़ते रहेंगे, मिल-जुलकर भेदभाव मिटाएंगे, समानता लाएंगे और अन्याय को मिटाकर न्याय का शासन स्थापित करेंगे।

शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की प्रेरणा हैं। यह यात्रा भारत के लोगों को एकजुट करने, देश में न्याय और समानता को बढ़ावा देने, और सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर ध्यान देने के लिए शुरू की गई है।

इस अवसर पर सण्डीला ब्लॉक अध्यक्ष नसीम वारसी, बावन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह ,पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान,,सांडी ब्लॉक अध्यक्ष डॉ सी पी सिंह, शाहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष निकेश सिंह यादव, सुरसा ब्लॉक अध्यक्ष अजय शुक्ला, कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष राम औतार वर्मा, हरपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!