शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद पिहानी मार्ग पर सिकंदरपुर कल्लू गांव में ओवर ब्रिज पर एक ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे ड्राइवर सहित राहगीर बाल बाल बच गए। ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के बाद दोनों तरफ से भारी जाम लग गया। तत्काल मिल प्रबंधन को सूचना दी गई। चीनी मिल की ओर से पहुंची क्रेन द्वारा ट्रैक्टर ट्राली हटाई गई। तब जाकर रास्ता साफ हो सका। दोपहर तीन बजे के लगभग शाहाबाद से एक ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार लोनी चीनी मिल जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राली सिकंदरपुर कल्लू के ओवर ब्रिज पर जैसे ही पहुंची रफ्तार तेज होने की वजह से ट्रैक्टर ट्राली का चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के बाद दोनों तरफ से जाम लग गया। इस घटना में चालक सहित कोई भी राहगीर घायल नहीं हुआ। तत्काल मिल प्रबंधन को ट्रैक्टर ट्राली पलटने की सूचना दी गई। सूचना पाकर मिल प्रबंधन द्वारा क्रेन मशीन भेजी गई जिससे ट्रैक्टर ट्राली को हटाया गया। ट्रैक्टर ट्राली हटाने के बाद जाम खुल सका।
ओवर ब्रिज पर गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बाल बाल बचे लोग
