Graminsaharalive

Top News

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सन्देश गांवों में पहुंचाया जाएगा:आशीष सिंह

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सन्देश गांवों में पहुंचाया जाएगा:आशीष सिंह

हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि कल 26 जवनरी से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिले के सभी ब्लॉकों में ध्वज्वन्दन और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएगी जो ब्लॉकों से प्रारम्भ होकर जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी।यह यात्रा सभी न्याय पंचायतों और बाजारों में जाएगी।यह यात्रा आबादी और बाजार वाले क्षेत्र में पैदल चलेगी।मार्ग में पड़ने वाले शहीद शहीद स्थलों एवं महापुरुषों के स्थलों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।यात्रा मार्ग में जो भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ,वरिष्ठ कांग्रेसी परिवार का घर पड़ेगा तो जाकर परिवार से मिलकर सम्मान दिया जाएगा।

इस यात्रा के लिए ब्लॉकवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

ओमप्रकाश अर्कवंशी को सण्डीला, श्रीराम अनिल को बावन, शशिबाला वर्मा को पिहानी, सुनीता देवी को टड़ियावां, गुफरान कौसर को शाहाबाद, नेतम भारतीय को सुरसा, आकांक्षा वर्मा को अहिरोरी, अनुपम दीक्षित को सांडी, डॉ अजीमुश्शान को भरखनी, मो इसरार को हरपालपुर, निर्भान सिंह यादव को टोडरपुर, आसिफ अली शम्मू को बिलग्राम, भूपेंद्र सिंह को कोथावां, देवेंद्र शर्मा को बेंहदर, पी एल रावत को कछौना, अशोक सिंह पटेल को मल्लावां, सत्यपाल वर्मा को माधौगंज, शकील खान को हरियावां, नवरत्न द्विवेदी को भरावन ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया है।

शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी सभी वार्ड अध्यक्षों व कमेटी के साथ इस यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता करेगी।

इस पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी शिव कुमार कवि, जिला सचिव इस्लाम गाजी, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, शहर कांग्रेस सचिव सर्वेश कुशवाहा, सेवादल शहर संगठक ओमप्रताप सिंह,आदि साथी पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!