हरदोई।भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध हल्ला बोलते हुए कांग्रेसी सांसद के घर से पकड़े गए 225 करोड़ की काली कमाई के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में किया धरना प्रदर्शन और फूंका पुतला।
धरना स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में पीएम नरेंद्र मोदी को जनता का समर्थन मिला है, वही मोहब्बत की दुकान चलाने वाले पीठ पीछे भ्रष्टाचार की दुकान चला रहे है, लेकिन कांग्रेस जनता के हक पर अब डाका नहीं मार पाएगी क्योंकि मोदी ने भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की गारंटी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा भ्रष्टाचारियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि, राहुल गांधी जनता को जवाब दें कि उनके पास ऐसे और कितने सांसद हैं जो जनता का पैसा अपने पास जमाखोरी कर बैठे हैं। कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार की खुलती पोल पर गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष की चुप्पी यह बताती है कि कांग्रेसियों द्वारा गांधी परिवार की शह पर भ्रष्टाचार किया जाता है। झारखण्ड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 200 करोड़ से अधिक की नगद राशि बरामद हुई है और जांच अभी जारी है। देश की जनता के सामने कांग्रेस का मूल चरित्र उजागर हो रहा है। भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाएँ अपना काम स्वतंत्र रूप से करती हैं। वहीं, कांग्रेस सरकार में इन्हें ‘पिंजरे का तोता’ कहा जाता था। कांग्रेस शासनकाल में यदि इन सस्थाओं पर राजनैतिक दबाव नहीं होता तो 2जी, कोयला घोटाले, नेशनल हेराल्ड के अलावा भ्रष्टाचार के ऐसे रिकॉर्ड बनते, जोकि गिनीज़ बुक में दर्ज करा जाता।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता के सामने जवाब देना होगा कि मोहब्बत की बात करने वाले आखिर उनकी पार्टी के सांसद गरीबों के हक़ को लूट कर यह पैसा किसको देने के लिए छुपाए थे। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की काली कमाई से लोकतंत्र और चुनावों को बदनाम करती है। देश को कभी ईवीएम तो कभी जात पात के मुद्दों पर बांटने की कोशिश में लगी रहती है। कांग्रेस का जनता की सेवा का लक्ष्य नहीं है उसे बस कैसे भी सत्ता चाहिए जिससे कि परिवार की आन बान और शान वापस लौट आए और जनता उनकी गुलामी करती रहे।धरने में भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कांग्रेस के फलते फूलते भ्रष्टाचार और राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर चुटकी लेते हुए कहा कि दिन में जिनके नेता गरीबों से मिलने का नाटक करते है, उन्हीं के नेता और सांसद रात में काली कमाई कर नोटों का भंडार भरने में लगे हुए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दोहरा चरित्र खुलकर जनता के सामने आ गया है। अभी हाल में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुए चुनाव में भाजपा को जनता का समर्थन भी इसी बात की मुहर है कि कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार से जनता परेशान हो चुकी थी। उनकी मेहनत और हक़ का पैसा जनता की सेवा में न लगाकर परिवार की सेवा में लगाया जाता था। कांग्रेस के लिए तो कहावत है जिसकी जितनी थैली भरी उसकी उतनी हिस्सेदारी। कांग्रेस में जो जितनी बड़ी बोली लगाएगा उसको लूट खसूट करने में उतनी बड़ी रियायत मिलेगी।विधायक ने भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध इनटोलरेंस नीति पर बोलते हुए कहा कि 2014 के बाद से भ्रष्टाचार पर बिना लग लपेट जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही है और देश को आर्थिक चोट देने वालों को पकड़कर कानून की चौखट पर लाकर खड़ा कर रहीं है। इसीलिए भ्रष्टाचार की चासनी में डूबे इन दलों को नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार फूटी आंख नहीं सुहा रहे है। इसके लिए विपक्ष को बेमेल गठबंधन तक करना पड़ा। इस गठबंधन की पहली परीक्षा में ही हवा निकल गई।पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री कर्मवीर सिंह चौहान संदीप सिंह संजय सिंह गुड्डू प्रीतेश दीक्षित विनोद राठौड़ जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा सत्येंद्र राजपूत जिला मंत्री अविनाश पांडे क्रय विक्रय संघ अध्यक्ष सुशील अवस्थी छोटे महाराज पूर्व प्रत्याशी राजा बक्श सिंह सुभाष पांडे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता ने भी संबोधित किया।जिला मंत्री अजय शुक्ला जय देवी राजपूत कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता ब्लॉक प्रमुखगण एवं नगर पालिका/ पंचायत अध्यक्ष गण मोर्चों के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष गण सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।