पाली। नगर के मोहल्ला बिरहाना में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा को लेकर शुक्रवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। इसी के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।
कलश यात्रा मोहल्ला बेनीगंज स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर (शिवाला) से शुरू हुई। यात्रा में नगर की सैकड़ो महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ सुलह सरायं होते हुए पूर्व चेयरमैन कमलाकांत के आवास के सामने आयोजन स्थल पहुंची। जहां पर पंडित अनूपी द्वारा विधिविधान से कलश पूजन कर स्थापना कराई गई। जिसके बाद सायंकाल में दिल्ली से आये कथा व्यास आनंद जी महाराज ने भक्तों को श्रीराम कथा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा ईश्वर की भक्ति से ही मानव जगत का कल्याण संभव है। हर व्यक्ति को अध्यात्म से जुड़कर ईश्वर की भक्ति में लीन होना चाहिए। आयोजक शशिकांत वाजपेयी ने बताया 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक श्रीराम कथा होगी। प्रत्येक दिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक व शाम सात बजे से रात नौ बजे तक चलेगी। इस दौरान हरिगोविंद वाजपेयी, बल्लू, राजन, अनुज, अरविंद आदि मौजूद रहे।
पाली में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा शुरू
