Graminsaharalive

Top News

पति ने पत्नी की अपने दाँतो से काटी नाक, पत्नी के अवैध संबंधों से था परेशान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति ने पत्नी की अपने दाँतो से काटी नाक, पत्नी के अवैध संबंधों से था परेशान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई

देश में पति-पत्नी के बीच विवाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।पति-पत्नी के बीच ज्यादातर विवाद के मामले प्रेमी और प्रेमिका से संबंधों को लेकर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरदोई में सामने आया जहां पत्नी के प्रेमी के पास चले जाने से आक्रोशित पति ने प्रेमी के सामने ही अपनी पत्नी की अपने दांतों से नाक काट दी।इसके बाद प्रेमी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में पति को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर लिया है और घायल पत्नी का उपचार के लिए हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।जनपद में पति द्वारा पत्नी के नाक काटने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है। इस मामले को लेकर हर व्यक्ति इसको अपने नजरिए से देख रहा है।

पुलिस ने कटी नाक भेजवाई मेडिकल कॉलेज

मामला हरदोई जनपद के हरियावा थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव का है जहां पर रामखेलावन की पत्नी पूजा देवी का गांव के ही एक युवक सुशील कुमार के साथ बीते 10 महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच पूजा देवी का अपने पति रामखेलावन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित होकर पूजा देवी अपने प्रेमी सुशील कुमार के घर चली गई। पीछे से पूजा का पति राम खिलावन भी उसके प्रेमी सुशील के घर पहुंच गया। रामखेलावन ने अपनी पत्नी पूजा देवी को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन जब पूजा देवी नहीं मानी तो आक्रोश में आकर रामखेलावन ने अपने दांतों से पूजा देवी की नाक काट ली। घटना के बाद प्रेमी सुशील कुमार ने महिला की कटी नाक को एक डिब्बे में रखकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा देवी के पति रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया साथ ही घायल पूजा देवी को बेहतर उपचार के लिए पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।पुलिस द्वारा महिला की कटी नाक को एक पॉलिथीन में रखकर हरदोई मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है जिससे कि उसकी प्लास्टिक सर्जरी कराई जा सके। पुलिस ने पूजा देवी के पति रामखेलावन पर गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। पीड़ित पूजा देवी के शादी के 10 साल हो चुके हैं और उसके दो बच्चे भी हैं।पूजा देवी ने कहा कि उसका पति लंबे समय से उसे प्रताड़ित करता था जिससे परेशान होकर वह अपने प्रेमी के घर चली गई थी।

मोहित शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!