शाहाबाद हरदोई। मोदी सरकार के सफल 11 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे ब्लॉक स्थित स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी स्मृति सभागार में विकसित संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। जिला अध्यक्ष ने बताया केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार जनता के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। जिला अध्यक्ष ने बताया अहमदाबाद की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। भारतीय जनता पार्टी सहित पूरा देश सदमे में है। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने दो मिनट का मौन रखकर अहमदाबाद की हवाई दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विकसित संकल्प सभा में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, डीसीडीएफ के अध्यक्ष रामदास गुप्ता, केन सोसायटी हरदोई के अध्यक्ष रंजीत सिंह, ब्लॉक का प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, नगर महामंत्री सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विकसित संकल्प सभा में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
