सिधौली गांव का रहने वाला ग्राम विकास अधिकारी दाउदनगर में एक खेत में बेहोशी की हालत में मिला, अस्पताल में भर्ती कराया गया
शाहाबाद हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौली का रहने वाला ग्राम विकास अधिकारी सनोज कुमार राठौर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे दाउदनगर में चरी के खेत में बेहोशी की हालत में पाया गया। पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ग्राम विकास अधिकारी अब खतरे से बाहर है। शाहाबाद कोतवाली में दर्ज गुमशुदगी में बताया गया कि 6 जून शुक्रवार को ड्यूटी करने के लिए सनोज राठौर अपने घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे तलाशी के दौरान शाहाबाद थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव में एक चरी के खेत में बेहोशी की हालत में पाया गया। तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। डॉक्टर ने पूरी तरह से स्वस्थ बताया। अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के अनुसार ग्राम विकास अधिकारी घर से शाहजहांपुर ड्यूटी करने के लिए बात कहकर निकला लेकिन वह सीधे लखनऊ चला गया। उसके बाद चरी के खेत में बेहोशी की हालत में पाया गया। पूर्ण तरीके से स्वस्थ है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।
सिधौली का ग्राम विकास अधिकारी दाउदनगर में एक खेत में बेहोशी की हालत में मिला
