शाहाबाद हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने फुफेरे भाई पर पांच साल तक शारीरिक शोषण करने और उसके बाद दहेज की मांग को लेकर बुआ फूफा पर शादी तोड़ने का मामला पंजीकृत कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पीड़ित युवती के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआरा निवासी रघुवीर सिंह उसके रिश्ते में फूफा लगते हैं। उसकी बुआ मिथलेश सिंह ने अपने पुत्र आनंद कुमार के साथ उसका विवाह दो वर्ष पूर्व तय किया था। युवती के अनुसार गोद भराई की रस्म 26 जनवरी 23 हुई थी। जिसमें विवाह की तारीख 20 फरवरी 2024 तय की गई थी। उसका मंगेतर आनंद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। विपक्षियों ने विवाह की तिथि बढ़ाने की बात कहकर रिश्ता तोड़ दिया। काफी कहने सुनने के बाद आरोपी 17 फरवरी 2025 को उसके साथ विवाह करने को राजी हुए। 11 फरवरी 2025 को विपक्षी उसके घर आए और दहेज में बीस लाख रुपए की नगदी और सड़क पर स्थित प्लॉट अपने नाम करने की मांग करने लगे। युवती के अनुसार इतना दहेज देने में असमर्थता दिखाई तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट की। युवती की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल का कहना है तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया शारीरिक शोषण
