Graminsaharalive

Top News

नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वर नाथ पहुंची उच्च शिक्षा मंत्री, महा आरती में भाग लिया

नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वर नाथ पहुंची उच्च शिक्षा मंत्री, महा आरती में भाग लिया


शाहाबाद हरदोई।शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार की रात 8:30 बजे नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वरनाथ महाराज के दरबार में पहुंची ।यहां पर उन्होंने विधि विधान से पूजन अर्चन करके महराज के दरबार में आरती की। इस मौके पर पूरा वातावरण हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। महा आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, अंकित मिश्रा एवं चंदन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रामप्रकाश राठौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!