रिपोर्ट: योगेंद्र
हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के हरदोई सवायजपुर मार्ग पर नेउरा देव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मगनपुर निवासी सुधीर (42) पुत्र बचनलाल अपनी भजीती की चौथी में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा में अपने परिवार के ही दुर्गेश और महेंद्र के साथ एक ही बाइक पर जा रहे थे।
हरदोई सवायजपुर मार्ग पर कल्याणानंद स्कूल के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।जिससे सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्गेश और महेंद्र घायल हो गए।मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस सभी को सीएचसी बावन ले आई जहां पर सुधीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दुर्गेश और महेंद्र की हालत सामान्य है। मौके पर लोनार कोतवाल उमेशचंद्र त्रिपाठी,चौकी इंचार्ज बावन राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवारजनों ने बताया कि मृतक सुधीर अपने पीछे पत्नी उमाकांती चार पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।जिसमे बड़े लड़के लक्की की शादी हो गई है।