शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद अधिवक्ता संघ के चुनाव में सोमवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर गोविंद राम दीक्षित ने विजय प्राप्त की। महामंत्री पद पर अमित गुप्ता निर्वाचित घोषित किए गए।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार रावत ने चुनाव जीत कर विजय प्राप्त की। शाहाबाद तहसील में अधिवक्ता संघ के चुनाव में सोमवार को मतदान हुआ। सोमवार शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक मतगणना हुई और रिजल्ट घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर गोविंद राम दीक्षित ने 78 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवधेश नारायण पाठक को 31 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की।अवधेश नारायण पाठक को 47 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार संत कुमार सिंह को मात्र 18 मत प्राप्त हुए।महामंत्री पद के लिए अमित गुप्ता ने 91 मत पाकर अपने चुनावी प्रतिद्वंदी अनिल शुक्ला को 39 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की।अनिल शुक्ला को 52 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे राजकुमार रावत ने 75 मत प्राप्त कर अपने चुनावी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरीश प्रकाश मिश्रा से 8 मत अधिक प्राप्त कर विजय हासिल की। गिरीश प्रकाश मिश्रा को 67 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री के लिए अमरदीप गुप्ता ने 81और आशुतोष मिश्रा ने 72 मत पाकर विजय प्राप्त की। एल्डर कमेटी द्वारा कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम दीक्षित को,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज राजपूत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ सदस्य में ज्ञान प्रकाश पाल,देश दीपक शुक्ला,संतोष वर्मा और कनिष्ठ सदस्य पद पर आशीष शर्मा निर्विरोध विजय प्राप्त कर चुके हैं। एल्डर कमेटी के कृष्ण बिहारी दीक्षित, राजकुमार यादव, फूल सिंह, चंद्रपाल सिंह अभिषेक श्रीवास्तव ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया।
गोविंद राम दीक्षित ने शाहाबाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित, अमित गुप्ता महामंत्री चुने गए
