हरदोई। पिहानी क्षेत्र के रानियामऊ गांव के कुल्लही पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया।जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी पूनम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई पत्नी पूनम सिंह को इलाज के लिए भेजा गया है।,जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पिहानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानियामऊ निवासी मनीष सिंह पुत्र राजकुमार पिहानी कस्बे में कुछ जरूरी कार्य के लिए आया था कार्य पूरा होने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। कि तभी कुल्लही गांव के निकट पहुंचने पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। जिससे पति-पत्नी दोनों लोग पूरी तरह घायल हो गए ।और पत्नी बेहोश हो गई ।कुछ देर बाद होश आने पर अपने ससुर को फोन करके मौके पर बुलाया। जिसके बाद पति मनीष सिंह को पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में छाया मातम पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर परिजनों को शौप दिया है पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गन्ना लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
