हरदोई। डीएम ने कलेक्ट्रेट में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया,बोले-उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणा है।
बता देश के महापुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। हमें उनके विचारों पर चलकर भारत को विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। उनके विचारों में विश्व बंधुत्व की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।
माल्यार्पण के उपरांत उन्होंने नाजिर को निर्देश दिए कि परिसर की नियमित सफाई करायी जाये। मूर्ति के ऊपर छतरी लगवाई जाये। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।