शाहाबाद हरदोई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाई गई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार की शाम तकरीबन 4:00 बजे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर मंडल कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय बाबूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण किया गया। नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने कहा बाबूजी कल्याण सिंह ने जीवन पर्यंत मूल्यों की राजनीति की है। प्रदेश में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी उदाहरण के स्वरूप मौजूद हैं। नगर अध्यक्ष ने कहा कल्याण सिंह भाजपा के मजबूत स्तंभ थे। इस अवसर पर सुभाष रस्तोगी, सुभाष सिंह, अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई
