शाहाबाद हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेभा मुरादपुर निवासी विवाहिता ने लोनार थाना क्षेत्र निवासी पति सहित छह ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विवाहिता मीठी देवी पुत्री रामवीर सिंह के अनुसार उसका विवाह 2021 में लोनार थाना क्षेत्र के ओहद पुर भूतमऊ पंचशिला निवासी अनुज सिंह के साथ हुआ था। पिता ने हैसियत मुताबिक दान दहेज दिया था। लेकिन दहेज में बाइक और सोने की चेन की अतिरिक्त मांग को लेकर उसकी सास रामवती,देवर अनुज सिंह और भवानी सिंह,ननद सोमवती, ननदोई शत्रुघन सिंह आदि उसे प्रताड़ित करते हैं। उसका पति शराब का आदी है। शराब के नशे में वह छत से गिर गया।उसके इलाज के लिए विपक्षी 50, 000 की मांग करते रहे। मना करने पर विपक्षियों ने छह माह पहले गर्भावस्था में जेवर छीनकर एक जोड़ी कपड़ों में उसे घर से निकाल दिया। उसने अपने पिता को फोन कर बुलाया। तब से वह मायके में पिता के घर रही है। 16 नवंबर को उसका पति मायके आया।घर में वह उसकी बहन और मां थी। सभी ने पति का आदर सत्कार किया। परंतु उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। मना करने पर पति ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। बहन और मां ने बचाया तो उन्हें भी मारा पीटा। पिता नाना और गांव के लोगों ने जैसे तैसे बचाया तो उसका पति जान से मार डालने की धमकी देकर चला गया।विवाहिता की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बुधवार की दोपहर दो बजे केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
दहेज उत्पीड़न में पति सहित छ: ससुराली जनों पर केस दर्ज
