Graminsaharalive

Top News

जन चौपाल में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने गिनाई सुभासपा की नीतियां

जन चौपाल में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने गिनाई सुभासपा की नीतियां

हरदोई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जन चौपाल में पार्टी संगठन को संगठित करते हुए सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई। शाहाबाद तहसील के ब्लाक पिहानी की ग्राम रामपुर दहेलिया के प्रधान मोहम्मद अतीक अहमद ने जन चौपाल का आयोजन किया।

चौपाल को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) सुनील अर्कवंशी ने कहा कि बड़े घर का नौकर बनने से अच्छा है,छोटे घर का मालिक बनों,उन्होंने आगे कहा कि कल तक पार्टी में रहकर पार्टी को बढ़ाने का कार्य कर रहे थे चंद फेंके गए रुपयों के खातिर पार्टी को मिटाने में लग गए,वही फिर पार्टी में शामिल होने के लिए आएगें, ऐसे लोगों से सचेत रहने की ज़रूरत है।राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पार्टी मुखिया ओमप्रकाश राजभर के बारे में कहा कि उनके सामने स्थितियां कैसी भी आ जाएं लेकिन वह कभी ना डरे हैं ना झुके हैं ना अपना धैर्य खोया । 

पार्टी का ऐसा मुखिया होने से उसके कार्यकर्ताओं सम्मान बढ़ रहा है,साथ ही समाज का नाम और मान बढ़ रहा है और हमारी आने वाली पीढ़ी का स्वाभिमान जाग रहा है। श्री अर्कवंशी ने पार्टी से जुड़ने की अपील करते हुए कई सदस्यों को सदस्यता दिलाई।

वही दूसरी बैठक करते हुए विधानसभा तहसील शाहाबाद ब्लाक टोंडरपुर के ग्राम अंतोरा में एक कान्वेंट एकेडमी के प्रबंधक नृपेन्द्र कुमार चक्रवर्ती ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) सुनील अर्कवंशी के साथ ही पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव,मंत्री प्रतिनिधि धर्मसिंह अर्कवंशी का माल्यर्पण करते हुए उन्हे उपहार भेंट किया। इस मौके पर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए पात्र लोगो इसका लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया गया। इस बीच प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव,मंत्री प्रतिनिधि धर्मसिंह अर्कवंशी, लखनऊ मण्डल सलाहकार डा.सुरेश प्रकाश सिंह प्रधान रामसूचित अर्कवंशी,प्रधान शुक्ल अर्कवंशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद अर्कवंशी, सचेन्द्र सिंह,रोहित अर्कवंशी,विपिन अर्कवंशी ग्राम अंतोरा के प्रधान अश्विनी कुमार,रमेश कुमार,पूर्व प्रधान छंगालाल,रामऔतार नागर धर्मवीर भारती,अनिल कुमार पाल,सर्वेश कुमार,विमलेश कुमार,विनीत कुमार,राजवीर अर्कवंशी,आयुष अर्कवंशीसहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!