Graminsaharalive

Top News

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने  21 सूत्रीय ज्ञापन दिया

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने  21 सूत्रीय ज्ञापन दिया

🔺 प्रांतीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्र बोले- यदि मांगे नहीं मानी गयीं तो 28 फरवरी को राजधानी में होगी रैली

हरदोई। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ उ०प्र० के प्रान्तीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्र के आवाहन पर कमेटी द्वारा 21 सूत्रीय मागों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर एवं ईओ विनोद सोलंकी को दिया गया।

इस अवसर पर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष बालेश्वर मिश्र द्वारा कहा गया कि इस ज्ञापन के माध्यम से नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से सम्बन्धित 21 सूत्रीय मागों को मुख्यमंत्री जी को प्रेषित की गयी है, उनके द्वारा यह भी कहा गया कि इसके उपरान्त भी सरकार द्वारा यदि कर्मचारियों की मागों को नही माना गया, तो 28 फरवरी को ईको गार्डन लखनऊ में निकाय कर्मचारियों द्वारा विशाल रैली कर सरकार का अपनी ओर ध्यान आकर्षण किया जायेगा। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिह, जिला महामंत्री विद्याभूषण सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आशीष कुमार अवस्थी, नगर अध्यक्ष, संतोष कुमार यादव, नगर महामंत्री मनोज कुमार शुक्ला, नगर कोषाध्यक्ष अमित कुमार चौहान, शकमल किशोर मिश्र, अनिल कुमार यादव, विमलेश कुमार यादव, मोहित सिंह, राजेन्द्र कुमार अवस्थी, रामविलास, महेन्द्र, विनोद, इमरान खान, उपदेश सिंह विजय करन सिंह, शिवकुमार एवं नगर पालिका परिषद हरदोई के समस्त कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!