शाहाबाद हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने प्रदेश नेतृत्व और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के निर्देश पर कार्य के प्रति लगन और निष्ठा रखने वाले अनिल पांडे पिंटू को दोबारा शाहाबाद नगर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। अनिल पांडे पिंटू के नगर अध्यक्ष बनने के अल्पकाल को काफी सराहा गया था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका पार्टी के प्रति समर्पण देख कर दोबारा उनके नगर अध्यक्ष बनाने की मांग जिला और प्रदेश नेतृत्व से की थी। श्री पांडे को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी का विश्वास पात्र माना जाता है। परिणाम यह रहा अनिल पांडे पिंटू को दूसरी बार शाहाबाद नगर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पांडे के नगर अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अनिल पांडे पिंटू दोबारा भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोनीत
