हरदोई। शाहाबाद नगर क्षेत्र के भुड़िया मोहल्ले में अपने मित्र डॉक्टर इक़्तेदार खां पूर्व अध्यक्ष अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के आवास पर पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर की बटोगे तो कटोगे पर आप क्या कहना चाहेंगे ? तो उन्होंने कहा बटोगे तो कटोगे का आशय किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है।
उन्होंने कहा कि अगर देश के लोग बट जाएंगे तो देश कमजोर हो जाएगा। एकजुट रहने से ही पूरा देश मजबूत होगा। और हम सभी को एक झुकता पर अमल करना चाहिए। संविधान के विषय पर उन्होंने कहा संविधान की रक्षा हम सबका कर्तव्य है। संविधान दिवस पर हर जगह पूरे देश में संविधान दिवस मनाया गया और संविधान की रक्षा की शपथ ली गई।