शाहाबाद हरदोई। परेली गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क के किनारे खड़े युवक के टक्कर मारी, युवक की मौत
पाली थाना क्षेत्र के परेली गांव में सड़क के किनारे बाइक से खड़े युवक के पीछे से एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहाबाद कोतवाली के ग्राम आगमपुर निवासी संदीप कुमार उर्फ भोला 20 वर्ष पुत्र रामनरेश दिल्ली में मजदूरी करता था। वह अपने घर आया हुआ था। शुक्रवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे पाली की ओर से वापस आते समय वह परेली गांव में बाइक से खड़े होकर अपने किसी मिलने वाले से बातचीत करने लगा। उसी समय पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में पीआरबी पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम
