Graminsaharalive

Top News

निर्धारित रूट पर चल रहे ई-रिक्शा, शहरवासियों को मिली बड़ी राहत, हादसों में भी आई कमी

निर्धारित रूट पर चल रहे ई-रिक्शा, शहरवासियों को मिली बड़ी राहत, हादसों में भी आई कमी

हरदोई शहर में लोगों के लिए जाम एक मुख्य समस्या बनती जा रही थी।जाम का मुख्य कारण सड़कों पर अतिक्रमण और ई रिक्शा चालक बन रहे थे। ई-रिक्शा चालक की मनमानी के चलते लगातार हादसे से भी हो रहे थे जिसको देखते हुए हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रमोद कुमार यादव ने ई-रिक्शाओं के मार्ग निर्धारण का कार्य शुरू किया और हरदोई शहर में संचालित हो रहे ई-रिक्शा के मार्ग निर्धारित करते हुए संचालन के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिना निर्धारित मार्ग निर्धारण के ई-रिक्शा चलते मिलने पर अभियान चलाकर कार्यवाही भी की। यातायात प्रभारी की इस मुहिम का असर शहर के लोगों को देखने को मिला। शहर के लोगों को जाम से काफी हद तक निजात मिली है वहीं शहर में ई रिक्शा के निर्धारित मार्ग पर चलने से मार्गो पर दवाब भी कम हुआ है और हादसों में भी कमी आई है।

लोगो से जताया आभार

यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने हरदोई में संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं को 21 अलग-अलग मार्गो पर संचालन निर्धारित कर दिया है।ई-रिक्शा पर नंबर अंकित कर ई रिक्शा के मार्ग निर्धारित किए गए यदि कोई ई-रिक्शा अपने निर्धारित मार्ग से दूसरे मार्ग में चला पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई भी की जा रही है।ई- रिक्शाओं के मार्ग निर्धारित होने से शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम से काफी निजात मिली है साथ ही इनकी मनमानी पर भी रोक लगी है।रूट निर्धारण से पहले संचालित हो रहे ई रिक्शा चौराहो सड़कों पर आड़े तिरछे खड़े रहते थे साथ ही यात्रियों को देखते ही ब्रेक लगाने से हादसे का भी कारण बन रहे थे वही ई रिक्शा चालक लगातार यात्रियों से मनमानी भी करते आ रहे थे। यातायात प्रभारी द्निरीक्षक द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए सभी आई-रिक्शाओं पर एक विशेष प्लेट लगाने के भी निर्देश दिए हुए थे जिसमें ई रिक्शा चालक का नाम, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर ई रिक्शा चालकों को दर्ज कराकर ई-रिक्शा में लगाना था। यातायात प्रभारी के निर्देश के बाद शहर के अधिकांश ई -रिक्शाओं में यह प्लेट देखने को भी मिल जाएगी। शहर के लोगों ने यातायात प्रभारी की इस मुहिम का आभार व्यक्त किया और जाम से राहत दिलाने के लिए यह एक अच्छी पहल भी बताई है

मोहित शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!