Graminsaharalive

Top News

गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राज्य मंत्री ने वितरित की दवाएं

गांव पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को राज्य मंत्री ने वितरित की दवाएं

शाहाबाद हरदोई। उमरिया कैथानी गांव पहुंचकर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उनसे कुशल क्षेम पूंछी और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को दवाएं भी वितरित की। गर्रा नदी के उफनाने की सूचना पाकर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के उमरिया कैथानी गांव पहुंची। यहां पर बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और राजस्व तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उमरिया कैथानी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने ग्रामीणों और खासकर महिलाओं से मुलाकात की उनसे बाढ़ से होने वाले नुकसान के बारे में पूछा। बीमार लोगों को उन्होंने स्वयं अपने हाथों से दवाएं वितरित की। पीडब्ल्यूडी विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को उन्होंने गांव में पर्याप्त निकास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ग्रामीणों को बाढ़ के पानी से निकलने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। राज्य मंत्री ने कहा सरकार जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है, और उनको हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने तहसील, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों पर बराबर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सुश्री दीक्षा जोशी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अखिलेश गौतम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुमंत कुमार, नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, जिला पंचायत सदस्य लाला राम राजपूत, उदन लाल राजपूत, राम अवतार आदि मौजूद रहे।

रामप्रकाश राठौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!