Graminsaharalive

Top News

विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया

विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया

शाहाबाद हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। विवाहिता ने अपने ससुर पर अश्लील तस्वीरें लेने का भी आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मझिला थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी विवाहिता ने बताया उसका विवाह 7 दिसंबर 2023 को जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के ग्राम गुलड़िया के मजरा कलेक्टर गंज निवासी राकेश के पुत्र विकास के साथ हुआ था। उसके पिता ने विवाह में दो लाख की नगदी और सोने की चेन सहित आठ लाख रुपए खर्च किए थे लेकिन विवाह के पांच माह बाद से दहेज में मोटरसाइकिल और एक प्लाट दहेज में देने को लेकर ससुर, सास मीना,जेठानी नीरू,देवर हिमांशु उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे। पति देर रात घर आता था। उसके आने से पहले उसका ससुर कमरे में आकर दहेज न देने पर घर से निकाल देने की धमकी देता था।पीड़िता ने बताया उसके ससुर ने किसी समय उसकी अश्लील तस्वीरें मोबाइल में ले ली थीं।दहेज न देने पर वह उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देता था, उसकी मां की तबियत खराब होने पर वह अपने मायके आई थी। पिता ने ससुराल फोन कर कई बार विदा करवा ले जाने के लिए कहा। 8 सितंबर को उसके पिता उसे लेकर ससुराल गए लेकिन ससुराल वालों ने घर में नहीं घुसने दिया। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी है। थाना पुलिस ने पीड़िता से प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामप्रकाश राठौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!