Graminsaharalive

Top News

अनियंत्रित होकर पलटी पुलिस की जीप, एक महिला आरक्षी की मौत, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित होकर पलटी पुलिस की जीप, एक महिला आरक्षी की मौत, तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

हरदोई जनपद में बीती रात पुलिस की जीप का नियंत्रित होकर तालाब के किनारे पलट गई जिसमें एक महिला आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को पहले पास के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां बेहतर उपचार के लिए चारों पुलिसकर्मियों को संडीला सीएचसी भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान महिला आरक्षी की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना। महिला आरक्षी की मृत्यु की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी संडीला सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना और मृतक महिला आरक्षी के परिजनों को ढाँढस बँधाने का कार्य किया।

बयान करा कर वापस जा रहे थे पुलिस कर्मी

हरदोई जनपद के कासिमपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रवीण सिंह व महिला आरक्षी शशि सिंह थाना कासिमपुर पर दर्ज एक अभियोग के संबंध में पीड़िता का बयान करने न्यायालय हरदोई गए थे जहां से वापस जाते समय थाना कासिमपुर पर तैनात पैरोंकार का आरक्षी शुभम कुमार एवं आरक्षी मनोज कुमार भी उप निरीक्षक प्रवीण सिंह व महिला आरक्षी शशि सिंह के साथ प्राइवेट वाहन से वापस गौसगंज चौकी पर आए। इसके उपरांत उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह महिला आरक्षी शशि सिंह आरक्षी शुभम यादव व मनोज कुमार गौसगंज चौकी से सरकारी जीप लेकर थाना कासिमपुर वापस जा रहे थे कि तभी रास्ते में रानी फूड कैफे के निकट सरकारी जीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई जिसमें चारों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल पुलिस कर्मियों को उपचार हेतु पहले निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा महिला आरक्षी शशि सिंह व कांस्टेबल शुभम यादव को बेहतर उपचार हेतु संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान महिला आरक्षी शशि सिंह के मृत्यु हो गई व अन्य पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घायल पुलिस कर्मियों का हाल जाना और बेहतर उपचार को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मृतक महिला आरक्षी के परिजनों से भी बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए शोक की इस घड़ी में ढाँढस बँधाने का कार्य किया।

मोहित शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!