Graminsaharalive

Top News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने किया महायज्ञ, गंगा जामुनी की दिखी मिसाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने किया महायज्ञ, गंगा जामुनी की दिखी मिसाल

*हरदोई* लोकसभा के सातवें चरण का चुनाव आज समाप्त हो गया है।देश में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हुआ है। 4 जून को मतगणना होनी है। मतगणना से पहले देश में किसकी सरकार बन रही है। उसको लेकर एग्जिट पोल आने लगेंगे। शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल शुरू हो जाएंगे जिसमें कुछ हद तक स्थिति साफ हो सकती है। देश में एक और जहां भाजपा अपने सहयोगी दल के साथ चुनाव मैदान में है वही कांग्रेस सपा आम आदमी पार्टी साथ अन्य कई दल गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव मैदान में है। राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी पार्टी की जीत के लिए लगातार पूजा हवन यज्ञ कर प्रार्थना और दुआ मांग रहे हैं। हरदोई में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हवन करके भारतीय जनता पार्टी की भारी मतों से जीत होने की प्रार्थना की। इस हवन पूजन के दौरान गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए हुए हवन में मुस्लिम समुदाय से आने वाले भाजपा नेता व उनके समर्थक मौजूद रहे।

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री को लेकर हुआ महायज्ञ

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोलिया शिवपार स्थित मां काली के मंदिर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपरादेश शंखनाथ विजय महायज्ञ किया।इस यज्ञ का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के विशाल जीत एवं राष्ट्र नायक युगपुरुष कर्म योगी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी की कामना की गई। भाजपा नेता आदर्श मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महायज्ञ किया।इस यज्ञ में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले भाजपा नेता शानू खान भी मौजूद रहे। आदर्श मिश्रा ने कहा कि आज हरदोई के प्रख्यात मां काली के मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की कामना को लेकर और भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक जीत को लेकर आज हम लोग माता जी के चरणों में आए हैं।यहां पर सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक साथ विजय शंखनाथ यज्ञ किया है। हम लोगो द्वारा मां काली से कामना की गई है। भारतीय जनता पार्टी की बड़ी से बड़ी जीत हो। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने देश का झंडा पूरे विश्व में बुलंद हो इसीलिए आज हम लोग मां काली की शरण में आए हैं। जिस तरह से देश का अपार प्रेम मतदाताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है। भारतीय जनता पार्टी को मिला है। भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक मतों से सभी सीटों पर विजई हो। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले नेता शानू खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ देश की जनता के दिल में राज करते हैं। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने इसके लिए हिंदू मुस्लिम भाइयों ने मिलकर यज्ञ किया है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक जीत को 4 जून को एक नया उजाला हो। आरिफ का साहू ने कहा कि मोदी देश के प्रति काफी आस्था रखते हैं हम लोग दीवाने हैं।

मोहित शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!