शाहाबाद हरदोई। शहर की नवीन मंडी समिति में खोले गए गेंहू क्रय केंद्रों का खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने केंद्रों की व्यवस्थाओं सहित अन्य बड़े व्यापारियों से भी वार्ता कर क्रय केंद्रों पर अधिक से अधिक खरीद करने के निर्देश दिए। नवीन मंडी समिति में बनाए गए गेंहू क्रय केंद्रों का शनिवार को भारतीय खाद्य विभाग के कार्यकारी निदेशक ए एस अरुणाचलम ने मंडल प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम तरुण कुमार,सहायक महाप्रबंधक गुणवत्ता भारतीय खाद्य निगम आशीष कुमार और जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया।क्रय केंद्रों पर किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण टीम ने मंडी व्यापारियों से भी वार्ता कर गेंहू खरीद की सत्यता का हाल जाना। क्रय केंद्रों के प्रभारियों को अधिक से अधिक खरीद करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा केंद्रों पर गेंहू लेकर आने वाले किसी भी किसान को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर मंडी सचिव अमित कुमार के अलावा मंडी कर्मचारी और व्यापारी उपस्थित रहे।
एफसीआई के निदेशक ने गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया
