हरदोई जिले में होली का पर पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।रात्रि होलिका दहन के बाद लोगों ने अपने घर में पूजा की और फिर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई थी।

आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने आवास पर जमकर होली खेली। यहां पर बड़ी संख्या में सुबह से ही उनके समर्थक जमा हो गए थे और फिर रंगों की शुरुआत हुई। समर्थकों ने अपने प्रिय नेता को जमकर रंग लगाया, इस दौरान अबीर,गुलाल और जिला रंग भी एक दूसरे पर खूब फेंका गया। मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली और रंग से सरोवर हो गए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती वर्मा ने अपने आवास के बाहर पति वरिष्ठ नेता पीके वर्मा के साथ फूलों की होली खेली। यहां बड़ी संख्या में समर्थक सुबह से ही होली के लिए जुट गए थे। सभी पर पुष्प वर्षा कर प्रेमवती वर्मा और पीके वर्मा ने होली खेली और उन्हें बधाइयां दी। पर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी होली खेलने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी अपने घर के बाहर समर्थकों के साथ जमकर होली खेली। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मधुर ने भी अपने आवास पर समर्थकों के साथ होली खेली। जगह-जगह लोग ढोल नगाड़ों के बीच घूमते नजर आए। किसी भी अपनी घटना से बचने के लिए पुलिस सतर्क रही।एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी लगातार भ्रमण पर रहे।
डीएम ने भी खूब खेली होली

डीएम बंगले पर भी खूब होली खेली गई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने लोगों के साथ होली खेली। यहां अबीर गुलाल के साथ गीले रंगों का भी जमकर प्रयोग हुआ। तीन बड़े प्लाटिक टपों में लाल,नीला और हरा रंग घोल रखा था। इसमें लोगों को पकड़कर डाला गया तो ऊपर से नीचे तक रंगे नजर आए। यहां आरकरेस्टा भी था जिसमें होली के गीत बजाए गए और उन गीतों पर लोग जमकर थिरके।इस दौरान कई अधिकारी, मीडिया कर्मी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
महाराज सिंह पार्क में हुआ होली मिलन

नगर के महाराज सिंह पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। यह समारोह नगर पालिका द्वारा आयोजित किया जाता है। यहां पर सभी राजनीतिक दलों के साथ नगर के गणमान्य लोग सहित बड़ी संख्या में नेताओं के समर्थक मौजूद रहे और दल की बात छोड़कर दिल की बातें हुई। एक दूसरे से लोगों ने गले मिलकर बधाइयां दी। रोचक यह रहा कि विरोधी दल और सत्ता दल के लोग भी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिले और बधाइयां दी। यहां मंत्री नितिन अग्रवाल सहित कई राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।