Graminsaharalive

Top News

होली मिलन समारोह में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

होली मिलन समारोह में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां


शाहाबाद हरदोई। नगर के उधरनपुर में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री,निवर्तमान सांसद,भाजपा जिलाध्यक्ष सहित स्थानीय नेता शामिल हुए। सोमवार को नगर के उधरनपुर में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी,निवर्तमान सांसद जय प्रकाश रावत,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी सहित क्षेत्र के राजनीतिक लोग उपस्थित रहे। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। सभी को पुराने गिले शिकवे भूल कर सबको गले लगाना चाहिए।लोकसभा चुनाव आ गए हैं। होली मिलन समारोह में उमड़ी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता भीड़ बता रही है कि केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूर्ण करने का कार्य किया है।प्रदेश सरकार में सभी महिलाएं और बहनें सुरक्षित हैं। सब का साथ सबका विकास के वादे को पूरा किया जा रहा है।सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा हमने क्षेत्र के सभी विधायकों के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को पूर्ण करवाया है।सांसद बनने के बाद जो भी विकास कार्य रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा पूरे देश में मोदी के सिपाही तैनात है और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक कर रहे हैं।सभी लोग मतदान के दिन वोट डलवाने में पूरा सहयोग करें। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लालाराम, राजेंद्र मिश्रा,सुभाष रस्तोगी,गोपाल गुप्ता,गोविंद राम दीक्षित सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रामप्रकाश राठौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!