Graminsaharalive

Top News

हर घर तिरंगा अभियान: गांव के हर घर मे पहुंचाया तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान: गांव के हर घर मे पहुंचाया तिरंगा

हरदोई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरदोई जनपद के टोंडरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फ़ैज़ुल्लापुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिवेंद्र सिंह बघेल ( वायरल गुरु ) ने उन्नाव के समाजसेवी मनीष चंदेल के सहयोग से ग्राम फ़ैज़ुल्लापुर के प्रत्येक घर में तिरंगा बाँटा गया । वही इस मौक़े पर स्कूल के शिक्षक अभिषेक कुमार अवस्थी एवं शिक्षामित्र अजय सिंह एवं पंकज कुमार मौजूद रहे।

इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिवेंद्र सिंह बघेल   ने बताया कि देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है, ऐसे में हर घर में हमारे देश की शान हमारा झंडा हर घर में लहराये इसके लिए ख़ुद से यह प्रयास किया गया है। हमारे ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव सर के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

झंडे का न करें अपमान , तिरंगा हमारी शान 

भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कानून मौजूद हैं। यह कानून तय करता है कि निजी और सरकारी संस्थानों को किस तरह से ध्वज फहराना चाहिए। भारत की ध्वज संहिता 26 जनवरी 2002 को लागू हुई थी। इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं किया जा सकता है। इसके लिए दंड का प्रावधान किया गया है।

क्यों मनाया जाता है 15 अगस्त? 

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था, उसी की याद में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’  पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया था तब से यह हर साल होता है।

इस अभियान की शुरुआत भारत सरकार की ओर से की गई थी। हर साल यह अभियान 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलता है। इस अभियान के दौरान लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। 22 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध किया था। उनके अनुसार “हर घर तिरंगा” अभियान से देशभक्ति की भावना को उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जाएगा। यह लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूकता भी फैलाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे न केवल नागरिकों को ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने में मदद मिलेगी बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!