Graminsaharalive

Top News

स्व.विश्राम सिंह यादव की 16 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, बड़ी संख्या में लोग जुटे

स्व.विश्राम सिंह यादव की 16 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, बड़ी संख्या में लोग जुटे

हरदोई। समाजवादी विचारक व पूर्व विधायक स्व.विश्राम सिंह यादव जी की 16 वीं पुण्यतिथि पर कटियारी डिग्री कॉलेज हरपालपुर में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।                                                                                 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के बहुचर्चित सोशल एक्टिविस्ट प्रो.लक्ष्मण यादव एवं सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा.राजपाल कश्यप उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ लक्ष्मण यादव ने कहा कि आज उस महान शख्सियत की पुण्यतिथि है जिसकी पहचान ही पीडीए है जिसने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक एवं समाज के दबे कुचले लोगों के लिए अर्पित कर दिया ऐसे महान समाजवादी नेता व विचारक को श्रद्धांजलि देकर मै धन्य हो गया। आज देश उस स्थिति में खड़ा है जहां संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है तथा उद्योगपतियों का शासन लाया जा रहा है,आम जनता का शोषण हो रहा है, देश व प्रदेश की भाजपा सरकार लूट खसोट व देश में सांप्रदायिकता फैलाने में लगी है। 

डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि पीडीए वो ताकत है जिससे देश की भाजपा सरकार जो विघटनकारी है व देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक रही है उसे उखाड़ा जा सकता है।

                                                                               आयोजक पम्मू यादव ने कहा मेरे पिता ताउम्र पीडीए के लिए संघर्ष करते रहे और पूरे जनपद में पिछड़े,दलित, अल्पसंख्यक और कमजोर समाज की लड़ाई लड़ी उनके हक हुकूक के लिए जीवन कुर्बान कर दिया घर परिवार सुख सुविधा त्यागकर केवल सम्मान के लिए लड़े।सभा में मुख्य वक्ता के रूप में ऊषा वर्मा पूर्व सांसद, बाबू खां पूर्व विधायक,राजेश्वर देवी पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष सपा शराफत अली,सरताज खां पूर्व प्रत्याशी,अनिल सिंह वीरू जी पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहियाबहिनी,रिजवान खां चेयरमैन पालीआदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!