हरदोई। दीपक, सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और माना जाता है कि दीप यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है।
शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् के संस्थापक व सीनियर नेचरोपैथ डॉ० राजेश मिश्र ने अपने सदस्यों के साथ सन्ध्या-हवन और नवग्रह वाटिका में दीप यज्ञ करने के बाद जानकारी दी कि नवग्रह वाटिका में दीप जलाने से सुख-समृद्धि, धन-सम्पदा और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि दीप यज्ञ, अज्ञान के अंधकार को दूर करता है। आगे कहा कि सन्ध्या-हवन और नवग्रह वाटिका में दीप यज्ञ करने से ग्रहों की शान्ति होती है, जिससे जीवन में आने वाली परेशानियां छूमंतर हो जाती हैं। बताया कायाकल्पकेन्द्रम् की नवग्रह वाटिका में, ग्रहों के लिए विशिष्ट पौधे लगाए गये हैं, जिनकी समिधाओं से हवन किया जाता है। डॉ श्रुति दिलीरे, दीपाली, डॉ वीरेश शुक्ल, गोविन्द गुप्ता, शिवकुमार व मनोज मिश्र ने सन्ध्या-हवन तथा दीप यज्ञ में भाग लिया।