Graminsaharalive

Top News

सन्ध्या सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत

सन्ध्या सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत

हरदोई के विकास खण्ड माधोगंज में पंचायती राज ग्राम संगठन के जिला अध्यक्ष सम्पूर्णानन्द सिंह पूनम ने क्षेत्र में विकास कार्यो में धार देने के लिए ब्लाक संगठन इकाई का गठन किया जिसमें

जलिहापुर गांव की महिला प्रधान सन्ध्या सिंह को ब्लाक अध्यक्ष व शिवेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान पडरालखनपुर को ब्लाक उपाध्यक्ष मनोनीत किया।ग्राम प्रधान विजय शुक्ला सौहार,माण्डवी देवी कुरसठ बुजुर्ग, पूजा देवी खुर्दा मदारपुर, कमला देवी सदरपुर, श्रीकृष्ण शहब्दा ,सुशीला देवी खेमीपुर, रामकिशोर परखना,   अशोक कुमार भिठाई ,शिवेन्द्र सिंह पड़रा लखनपुर, जुबेर हीरापुर,अनिल कुमार कश्यप, रामखिलावन, अनुज कुमार, अशफाक खान, धीरेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार  सरवन कुमार, गोपाल गौतम, अंकित कुमार आदि  तमाम ग्राम प्रधानों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी । इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने दायित्व को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेगे तथा प्रधानो के हक अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!