रिपोर्ट: कमलेश कुमार
हरदोई के मल्लावां में लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 किलोमीटर सड़क चौड़ीकारण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक ने किया है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, प्रधान व ग्रामवासी मौजूद है।
जानकारी के अनुसार माधौगंज ब्लॉक के ग्राम मटियामऊ से लेकर मंसूरपुर पतसिया भूड्डा मार्ग तक 9.100 किलोमीटर सड़क का चौड़ी कारण किया जाएगा। सड़क 1546.48 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। शुक्रवार को भूमि पूजन आचार्य अमरनाथ दीक्षित के द्वारा मंत्रोपचार के साथ कराया गया,पूजन में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु ने किया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता राज कुमार मौर्य सहायक ,अभियंता एस एन पांडे ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह रेशू सहित कई लोगों मौजूद रहे। विधायक आशीष सिंह आंसू ने कहा सरकार द्वारा लगातार मार्गो के चौड़ी करण का कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर जगतपाल सिंह,अपर अभियंता रविंद्र सिंह , रोहित साहू, वीरेश वर्मा,प्रधान दुर्गेश अवस्थी, रत्नेश सिंह, नीरज सिंह,वरिष्ठ सहायक दिग्विजय सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।।