Graminsaharalive

Top News

शाहाबाद में नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई रामनवमी शोभा यात्रा

शाहाबाद में नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई रामनवमी शोभा यात्रा

हरदोई के शाहाबाद में रामनवमी के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बालाजी मंदिर सरदारगंज से नगर पालिका परिषद कार्यालय तक एक विशाल रामनवमी शोभा यात्रा  निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई इस शोभा यात्रा को देखने के लिए रात्रि में सड़कों पर काफी भीड़ देखी गई। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। रामनवमी के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी बालाजी मंदिर सरदारगंज से एक शोभा यात्रा का आयोजन रात्रि तकरीबन 9:00 से 11:00 तक किया गया। रामनवमी शोभायात्रा में देवी देवताओं की मनोरम झांकियां का प्रदर्शन किया गया। गाजे बाजे के साथ ही शोभायात्रा बालाजी मंदिर सरदारगंज से शुभारंभ की गई। तत्पश्चात शोभायात्रा चौक, सराफा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, घास मंडी तिराहा, स्टेट बैंक होते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची,  जहां पर शोभा यात्रा का समापन किया गया। रामनवमी शोभा यात्रा का जगह-जगह रोक कर भव्य स्वागत किया गया। रामनवमी शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्री राम की झांकी चल रही थी। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। शोभा यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह सड़कों पर भीड़ देखी गई। शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद के नेता अमन हिंदू सहित बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!