हरदोई।जनपद के ब्लॉक टोडरपुर में जनजागरण यात्रा के साथ जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष व परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी अपने तीसवें पड़ाव ग्राम अण्डौवा (सिद्ध बाबा आश्रम) पहुंचे। वहां उपस्थित श्रद्धालुजनों ने यात्रा के साथ पूज्य महाराज जी का भावपूर्ण स्वागत किया।सत्संग सभा में संत पंकज जी महाराज ने कहा सत्संग में किसी धर्म,मजहब या व्यक्ति विशेष की कोई निन्दा चुगली या बुराई नहीं की जाती है। यहां तो प्रभु के भजन भक्ति की पे्ररणा जगाई जाती है।यह मनुष्य शरीर एक किराये का मकान है। कुछ समय के लिये उस परम पिता परमात्मा ने हमको आपको पिछले जन्मों के कर्मों के अनुसार यह मनुष्य शरीर दे दिया। साथ में गिनती की श्वांसों की पूजी दे दी। श्वांसों की पूंजी खतम होते ही यह शरीर मृत हो जायेगा। कुटुम्ब परिवार, सगे सम्बन्धी सब पराये हो जायेंगेे। आप का यह शरीर केवल मिट्टी कहा जायेगा। अब इसे कितना भी सगा सम्बन्धी आपका क्यों न हो एक रात को भी कोई अपने घर में रखने को तैयार नहीं होगाा। इधर तो ये हो गया और उधर आपकी जीवात्मा को फरिश्ते व यमदूत इंसाफ के तख्त पर यानि धर्मराज के दरबार में पेश कर देंगे। आपके अच्छे बुरे कर्मों का मिनटों, सेकेण्डों में हिसाब हो जायेगा। महात्मा समय-समय पर आकर आपको समझाते हैं कि भजन कोई गाने बजाने का नाम नहीं। भजन कहते हैं ऊपरी मण्डलों से आने वाली वेदवाणी, अनहदवाणी या कलमा को सुनना। जिसे शब्द या नाम कहा जाता है। इसका भेद जगे हुये महात्मा या पूरे गुरु, मुर्शिद कामिल देते हैं।हमारे गुरु महाराज परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने ‘जयगुरुदेव’ नाम को जगा कर सिद्ध कर लिया और अपने ’’परमार्थी जीवन में लोगों को यह बताते रहे ‘जयगुरुदेव’ नाम सबको भवसागर से पार कर देगा। इसके लिये दो चीजों का परहेज जरूरी है मांसाहार और नशीले किसी भी पदार्थ से दूर रहें। शाकाहार हमें सदाचार सिखाता है। मन, बुद्धि, चित्त निर्मल रखता है।आप सबसे अपील है कि शाकाहार को अपनायें और शराब आदि नशों से दूर रहें।इसी संकल्प के साथ 86 दिनों के लिये अपने जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा से निकले हैं। उन्होंने आगामी 13 से 15 मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आयोजित होने वाले होली सत्संग मेला में आने का निमंत्रण दिया।इस अवसर पर शेरबहादुर सिंह, लाल सिंह यादव, श्याम बिहारी, ग्राम प्रधान रामप्रकाश, राजकुमार गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, श्याम बिहारी, सत्यपाल, धीरेन्द्र शर्मा, नन्हे प्रधान, श्रीकृष्ण आदि उपस्थित रहे। आयोजन में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अपने अगले पड़ाव हुसैनापुर दीवानी ब्लाक टोडरपुर के लिये प्रस्थान कर गई।
शाकाहार अपनाकर जीवन को सफल बनाएं= पंकज महाराज
