Graminsaharalive

Top News

वृद्धाश्रम में एसएसएन जनकल्याण समिति ने कम्बल व खाद्य सामग्री वितरित की

वृद्धाश्रम में एसएसएन जनकल्याण समिति ने कम्बल व खाद्य सामग्री वितरित की

हरदोई। जनपद की सामाजिक संस्था एस एस एन जनकल्याण समिति द्वारा जिले के अल्लीपुर में स्थित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम में पहुंचकर वहाँ रह रहे बेसहारा बुजुर्गो क़ो नववर्ष की बधाई देने के साथ कंबल भोजन सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई।  

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी भी  उपस्थित रहे।इस अवसर पर जनकल्याण समिति द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे 121 बेसहारा बुजुर्गो क़ो संस्था के संयोजन में एसपी हरदोई द्वारा कंबल का वितरण किया गया तथा नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने  समिति की ओर से बुजुर्गों को  समोसे, दही-जलेबी एवं बिस्कुट और नमकीन आदि का वितरण किया गया।

 कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे एसपी हरदोई ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए क्योंकि ऐसे कार्यक्रम समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं।नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने बच्चों क़ो ऐसी शिक्षा दें कि बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में न आना पड़े।संस्था के संस्थापक अरविंद कुमार सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही समिति के कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया और संस्था की प्रदेश अध्यक्ष मीना टंडन ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन कर्ण सिंह राणा ने किया।

इस मौके पर संस्था के संस्थापक अरविंद कुमार सिंह (एड०), प्रदेश अध्यक्ष मीना टण्डन, श्रद्धा मिश्रा , नीलम सिंह ,गीता शर्मा ,. नम्रता पाण्डेय ,प्रियंका सिंह ,अमित सिंह ,प्रेम गुप्ता, कुसुमलता गुप्ता,,सौरव सिंह उर्फ मोनू, अनन्या सिंह , एस पी सिंह पंकज सिंह , आशीष शर्मा, पिंकी यादव,पूनम सिंह आदि सहित संस्था पदाधिकारी एवं वृद्धाश्रम के सहयोगी गण मौजूद रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!