Graminsaharalive

Top News

लखनऊ जाना हुआ और महंगा, अधूरे और जर्जर मार्ग पर रहीमाबाद में शुरू हुई टोल की वसूली 

लखनऊ जाना हुआ और महंगा, अधूरे और जर्जर मार्ग पर रहीमाबाद में शुरू हुई टोल की वसूली 

हरदोई। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 731 का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है वही नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल की वसूली शुरू कर दी है।नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हरदोई जनपद के बल्लीपुर में बने टोल प्लाजा को 1 अप्रैल से शुरू कर दिया था जबकि दूसरा टोल प्लाजा लखनऊ जनपद के रहीमाबाद में बनाया जा रहा था।बीती देर रात नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रहीमाबाद में बने टोल प्लाजा से भी शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। 

लखनऊ जनपद की सीमा से लखनऊ दुबग्गा तक अभी सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। जगह-जगह सड़के टूटी हैं।फ्लाइओवर का निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया है। लोगों को डायवर्जन मार्ग के साथ आवागमन करना पड़ रहा है लेकिन उसके बाद भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वाहनों से टोल वसूलना शुरू कर दिया है। ऐसे में रहीमाबाद में बने टोल से गुजरने वाले वाहन स्वामियों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रति रोष भी है। वाहन स्वामियों को कहना है कि जब मार्ग पूरा कंप्लीट हो तब इस मार्ग पर टोल वसूलना चाहिए आधे अधूरे कार्य में किस बात का नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया टोल वसूल रहा है।

हरदोई लखनऊ के लिए देने होंगे 270 रुपये

हरदोई से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अब दो स्थानों पर टोल देना होगा जो कि अब तक एक स्थान पर टोल वाहन स्वामी दे रहे थे। ऐसे में अपने वाहन से लखनऊ जाना वाहन स्वामियों के लिए महंगा हो गया है। वाहन स्वामियों को हरदोई से लखनऊ जाने व आने पर 24 घंटे के भीतर ₹270 का टोल देना होगा जबकि वास्तविकता यह है कि हरदोई से लखनऊ के मध्य पड़ने वाली लखनऊ जनपद की सीमा से मार्ग अभी पूरी तरह से बना भी नहीं है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया अधूरे और जर्जर मार्ग पर भी टोल वसूलने का काम कर रही है।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!