Graminsaharalive

Top News

रामताल आश्रम पर पूजा कर रही महिलाओं के गले से शातिर महिलाओं ने काटी सोने की चेन

रामताल आश्रम पर पूजा कर रही महिलाओं के गले से शातिर महिलाओं ने काटी सोने की चेन

पाली, हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के रामताल आश्रम पर पूजा कर रही दो महिलाओं के गले से दो शातिर महिलाओं ने सोने की चेन काट ली। एक महिला चेन काटते हुए दो महिलाओं को देख लिया, जिनके पास से एक सोने की चैन एवं कटर बरामद हुआ। एक महिला की चैन का पता नहीं चला, घटना के समय मंदिर परिसर में कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। सूचना के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिलाओं को हिरासत में लिया।


जानकारी के अनुसार पाली कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं बेनीगंज निवासी एक महिला अपनी चचेरी जेठानी एवं परिवार के अन्य लोगों के साथ मंगलवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र के रामताल आश्रम पर पूजा अर्चना करने गई थी। करीब 12 बजे मंदिर पर पूजा करने के दौरान जेठानी के गले से दो शातिर महिलाओं ने सोने की चेन काट ली, उन्होंने महिलाओं को चैन काटते हुए देख लिया और हंगामा कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया, इसके बाद देवरानी ने अपने गले पर नजर डाली तो उसकी भी सोने की चेन गायब थी। महिलाओं के पास से जेठानी की चेन बरामद हो गई पर देवरानी की चेन का कोई पता नहीं चला। आरोपी महिलाओं के पास से इलेक्ट्रीशियन द्वारा उपयोग किए जाने वाला एक कटर बरामद हुआ। घटना की सूचना पचदेवरा थाना पुलिस को दी गई पर पुलिस करीब एक घंटे तक वहां नहीं पहुंची। पीड़ित महिला के पति द्वारा पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई, तब प्रभारी निरीक्षक अब्दुल जब्बार खां पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है, महिलाएं लगातार अपना बयान बदल रही हैं और नाम पता भी गलत बता रही हैं।
यहां यह भी बताना जरूरी है कि पिछले बड़े मंगल पर भी एक महिला के साथ इस तरह की घटना घटी थी और पूर्व में भी ऐसी कई वारदातें हो चुकी हैं पर स्थानीय पुलिस द्वारा यहां पुलिस कर्मियों को तैनात करना उचित नहीं समझ गया जिसके चलते यह घटना घटी। रामताल आश्रम पर क्षेत्र सहित गैर जनपदों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ज्येष्ठ मास के मंगलों पर यहां मेला लगता है। भीड़ का फायदा उठाकर आपराधिक तत्व घटनाओं को अंजाम देते हैं।

shobhit mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!