हरदोई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरपालपुर मंडल के लिए लगातार दूसरी बार राकेश मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हरपालपुर मंडल के लिए भाजपा ने राकेश मिश्रा को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।राकेश मिश्रा एक कुशल संगठन कर्ता व पार्टी के लिए रांत दिन काम करने बाले जमीनी कार्यकर्ता है।उन्होंने मंडल में पार्टी के लिए शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निःस्वार्थ भाव से निभाने में अपनी भूमिका निभाई।उनके द्वारा पार्टी में समर्पण व कुशल संगठन की स्थापना हेतु दायित्वों का निर्वहन किये जाने की बजह से पुनः पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों सहित राजेश तिवारी,अजय शुक्ला,अजय अवस्थी,मिथिलेश सिंह भूरा,पुष्पेंद्र सिंह,मुन्नूलाल अग्निहोत्री,अंकित त्रिवेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
राकेश मिश्रा लगातार दूसरी बार बने भाजपा मंडल अध्यक्ष
