Graminsaharalive

Top News

मेला देखकर घर लौट रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म,केस दर्ज

मेला देखकर घर लौट रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म,केस दर्ज

रिपोर्ट : अंकुर पाण्डेय

हमीरपुर : मेला देखकर घर लौट रही किशोरी को जंगल में लेजाकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। युवकों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची पीड़ित किशोरी ने रो-रोकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने दुष्कर्मी युवकों के खिलाफ ललपुरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ललपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि एक गांव स्थित मंदिर में यज्ञ के साथ ही मेला लगा था। जिसमें किशोरी भी अपनी सहेलियों के साथ गई थी। मेला देखकर किशोरी जब वापस अपने घर लौट रही थी। तभी कुरारा थाने के एक गांव निवासी दो युवक उसे बीच रास्ते मिल गए और उसे घसीटकर अपने साथ जंगल की तरफ ले गए। जहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सूरज डूबने के बाद भी किशोरी के घर न लौटने से चिंतित परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। रविवार की तड़के करीब तीन बजे किशोरी जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को सारी घटना बताई। पीड़िता को लेकर रविवार की सुबह परिजन थाना ललपुरा पहुंचे। जहां घटना की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष कल्पना सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर थाना कुरारा के एक गांव निवासी और उसका साथ देने वाले साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के साथ साथ जान से मारने की धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही घटना के मुख्य आरोपित को कुरारा थानाक्षेत्र स्थित उसके गांव से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं पीड़ित किशोरी का मेडिकल जिला महिला अस्पताल में कराया जा रहा है। दूसरे आरोपित की भी पुलिस तलाश कर रही है।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!