हरदोई। पिहानी के मयूर कॉलोनी में मोहल्ले के सहयोग से गायत्री मंदिर का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को दोपहर 12:30 मुख्य यजमान के तौर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी के फूल सिंह यादव ने विधि विधान से देवी गायत्री की पूजा की। इस दौरान गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं की ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी के व्यवस्थापक देवेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता फूल सिंह यादव, आचार्य रामेश्वर शर्मा ने किया। मोहल्ले के सहयोग से मंदिर की आधारशिला रखी गयी। इस मौके पर सज्जाद ,रजा जैदी , राम लखन ,जितेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों का देश है। उसी कड़ी में एक बड़े संत पैदा हुए जिसका नाम पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी जिन्होंने गायत्री पीठ की स्थापना की।स्थापना का उद्देश्य था देश ही नहीं पूरी दुनिया में शांति का माहौल हो और पूरा दुनिया हमारा एक परिवार हो शांत रहे समृद्धि रहे। हम सनातनी धर्म कर्म के नाम पर निरंतर आगे बढ़ते है।
मयूर कॉलोनी में गायत्री मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन
