Graminsaharalive

Top News

मझिला में BJP की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, मंडल चुनाव अधिकारी आलोक शुक्ला शुक्ला रहे मौजूद

मझिला में BJP की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, मंडल चुनाव अधिकारी आलोक शुक्ला शुक्ला रहे मौजूद

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मझिला में बृहस्पतिवार को भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल चुनाव अधिकारी श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आलोक शुक्ला मौजूद रहे।

मझिला मंडल के सभी 82 बूथों पर 15 नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ समिति का चुनाव संपन्न होगा, मुख्य अतिथि आलोक शुक्ला बूथ समिति चुनाव की तैयारियां परखी और चुनाव की रूपरेखा तैयार की। मुख्य अतिथि आलोक शुक्ला ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी के सक्रिय सदस्य होंगे उन्हें ही बूथ समिति चुनाव में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी सज्जन, उपाध्यक्ष प्रेम तिवारी, शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी के अलावा कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

shobhit mishra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!