Graminsaharalive

Top News

भाजपा सरकार में ही सुशासन व विकास संभव: अशोक रावत

भाजपा सरकार में ही सुशासन व विकास संभव: अशोक रावत

हरदोई के सण्डीला में मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी व सांसद अशोक रावत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है।

श्री रावत लगातार दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद हरदोई रोड स्थित केंद्रीय पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से देश के हर वर्ग का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से करोड़ों गरीब परिवार के लोगों को एलपीजी गैस की सुविधा मिली है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सरकार 5 लाख तक मुक्त स्वास्थ्य बीमा दे रही है। कहा कि इस सरकार में ही देश में शांति सुशासन व विकास संभव है। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा पिछले 10 वर्षों में देश में विभिन्न क्षेत्रों में बहुत प्रगति हुई है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यदि तीसरी बार सत्ता में आते हैं तो देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था निश्चित ही बनेगा। एक सवाल के जबाव में क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र वासियों को राजकीय डिग्री की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे सड़क के निर्माण के बाद पुनः लखनऊ से संडीला तक इलेक्ट्रॉनिक एसी बसें चलेंगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, डॉ जीवन सिंह अर्कवंशी, श्रीमती संतोष अस्थाना अतुल तिवारी, समाजसेवी डॉ विभा सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष रमन जायसवाल, ऋषभ खन्ना सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य ने किया।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!