Graminsaharalive

Top News

भाजपा विधायिका ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंप कर नगर पालिका के परिसीमन की माँग की, नगर पालिका अध्यक्ष पर हिंदुओं और व्यापारियों से भेदभाव का लगाया आरोप

भाजपा विधायिका ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंप कर नगर पालिका के परिसीमन की माँग की, नगर पालिका अध्यक्ष पर हिंदुओं और व्यापारियों से भेदभाव का लगाया आरोप

हरदोई

हरदोई के मिश्रिख लोकसभा सीट से सांसद अशोक रावत द्वारा अधिकारियों पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद हरदोई जनपद की विधानसभा संडीला से भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने नगर पालिका अध्यक्ष संडीला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष संडीला पर हिंदुओं से भेदभाव का आरोप लगाया है साथ ही विकास कार्य को प्रभावित करने की भी बात कही है। संडीला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर संडीला विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की और नगर पालिका क्षेत्र संडीला के परिसीमन करने के लिए पत्र सौपा। अलका सिंह अर्कवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई मुद्दों पर चर्चा हुई साथ ही परिसीमन के पत्र पर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

हिंदुओं के साथ नगर पालिका क्षेत्र में हो रहाँ भेदभाव

उत्तर प्रदेश में सभी दुकानदारों को दुकानों के बाहर नाम लिखने का मामला अभी गर्म ही था कि भाजपा विधायक ने संडीला में एक बार फिर माहौल को गर्म कर दिया है।भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने नगर पालिका अध्यक्ष संडीला रईस अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहां की नगर पालिका अध्यक्ष हिंदुओं के साथ क्षेत्र में भेदभाव हो रहाँ है।हिंदुओं के वार्ड में सरकार द्वारा कराया जा रहा विकास कार्य नहीं होने दिया जा रहा है। अलका सिंह अर्कवंशी ने मुख्यमंत्री को पत्र सौपकर अवगत कराया कि संडीला नगर पालिका में आने वाले हिंदू समाज और व्यापारियों का बेहद बुरा हाल है।नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा हर साल हिंदुओं से टैक्स के नाम पर अवैध रूप से मनमाना टैक्स वसूला जाता है। अलका सिंह अर्कवंशी ने मुख्यमंत्री को पत्र सौपते हुए अवगत कराया कि संडीला नगर पालिका में हिंदू तथा व्यापारी समाज धार्मिक भेदभाव पूर्ण जीवन जीने को नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में मजबूर है। इसलिए नगर पालिका क्षेत्र संडीला का परिसीमन होना अति आवश्यक है।इससे पहले भी संडीला के वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं कई बार सभासदों के साथ भी नगर पालिका अध्यक्ष का विवाद बोर्ड बैठक से निकलकर बाहर आया है।समाजवादी पार्टी से जुड़े नगर पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी पर क्षेत्र के लोगों ने भी विकास न करने का आरोप लगाया है साथ ही कहां है कि नगर पालिका अध्यक्ष से शिकायत के बाद भी हिंदुओं के वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहा है। संडीला से भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष का यह पांचवा कार्यकाल है इस कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा हिंदू मंदिरों को जाने वाले मार्ग को अब तक नहीं बनवाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं व हिंदुओं के वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कार्य करने से इनकार कर दिया जाता है। यह कहा जाता है कि तुम लोगों द्वारा भाजपा को वोट दिया गया था। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने कहा कि उनकी संडीला विधानसभा में सबको साथ लेने लेकर चलने की उनकी सोच है और यही सो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी है उनके द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है और नगर पालिका क्षेत्र परिसीमन क्या परिसीमन को कराए जाने को लेकर आश्वस्त किया है।अलका सिंह ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष की सोच निंदनीय हैं

मोहित शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!