Graminsaharalive

Top News

भाजपा का गांव चलो अभियान फरवरी 4 से 11 तक, लोकसभा चुनावों से पहले जमीन दुरुस्त करने को कसी कमर 

भाजपा का गांव चलो अभियान फरवरी 4 से 11 तक, लोकसभा चुनावों से पहले जमीन दुरुस्त करने को कसी कमर 

भाजपा का गांव चलो अभियान फरवरी 4 से 11 तक, लोकसभा चुनावों से पहले जमीन दुरुस्त करने को कसी कमर 

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में जनपद की दो लोकसभा सीटों को जीतने की रणनीति बनाते हुए गांव चलो अभियान शुरू किया। इस अभियान की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी लोकसभा प्रभारी हरदोई दिनेश दुबे और मिश्रिख लोकसभा प्रभारी रामनिवास यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की।

कार्यशाला में जनपद के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें सभी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल विस्तारक तथा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। गांव चलो अभियान के अंतर्गत हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी प्रवासी के रूप में गांव में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देंगे तथा लाभार्थियों से वार्ता कर पार्टी के समर्थन में जनता के मंतव्य को लामबंद करेंगे। अभियान को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी के नेतृत्व में आयोजित होगी।

कार्यशाला में जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने बताया कि लोकसभा 2024 का चुनाव नतीजा देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा। उन्होंने बताया कि 2024 में जनता के अभूतपूर्व आशिर्वाद से नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की केंद्र में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। भाजपा की जनकल्याण नीतियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित सभी वर्ग भाजपा को मजबूत करने के लिए लालायित है। भाजपा का गांव चलो अभियान का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि समाज के हर व्यक्ति को पार्टी की नीतियों और नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा से जोड़ा जाए। 80 करोड़ से ज्यादा लोग मुफ्त अनाज योजना से लाभान्वित हो रहे है। पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के लिए जो काम पार्टी ने किए है उसका फल है कि सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिला। गांव से लेकर शहर तक ऐसा भय मुक्त वातावरण और सशक्त कानून व्यवस्था का निर्माण किया कि महिला अपराध में बड़ी संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और देश चौमुखी विकास की ओर अग्रसित है।कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान की जो कार्यशाला आयोजित हुई है इसका उद्देश्य गांव की आबादी के हर एक व्यक्ति को भाजपा परिवार से जोड़ना है। सभी कार्यकर्ताओं को यह समझना होगा यही समय है और सही समय है जब हम सब मिलकर निष्काम भाव से पार्टी को जिताने के लिए लगना होगा। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास रखती है। मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया। राममंदिर की आधारशिला भी उन्होंने रखी और उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी उनकी उपस्थिति में हुई। यह दृश्य देखकर पूरा देश रसमय होगया था। देश के विकास से जुड़ी कोई भी योजना हो अगर प्रधानमंत्री ने उसकी नींव रखी है तो उदघाटन भी वही करते है। इसीलिए जनता को मोदी पर विश्वास है।

कार्यशाला को हरदोई लोकसभा प्रभारी दिनेश दुबे एवं मिश्रिख लोकसभा प्रभारी रामनिवास यादव ने भी संबोधित किया।संचालन अभियान प्रमुख तथा जिला मंत्री अजय शुक्ला ने किया।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से सवाजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू मिश्रिख लोकसभा संयोजक एवं डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह रामकिशोर गुप्ता गुड्डू विद्याराम वर्मा अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री कर्मवीर सिंह चौहान एसपी मौर्य संदीप सिंह संजय सिंह गुड्डू प्रीतेश दीक्षित श्रवण कनौजिया महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा सत्येंद्र राजपूत जिला मंत्री अविनाश पांडे बागीश सिंह जय देवी राजपूत मंगतराम नीतू चंद्रा कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी कार्यालय मंत्री अतुल सिंह सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता आईटी संयोजक सौरभ सिंह गौर सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न आनंद मिश्रा लक्ष्मी राजपूत मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं मंडलों के अभियान संयोजक मौजूद रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!