शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद तहसील का निरीक्षण करने और रजिस्टार कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा कानूनगो को निलंबित करने के बाद सीधे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने ब्लॉक का निरीक्षण किया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह सबसे पहले ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वर्गीय उपेंद्र तिवारी स्मृति सभागार पहुंचे। यहां पर सभागार की चकाचौंध और व्यवस्था देखकर वाह कर उठे। उन्होंने जनपद में ऐसा सुसज्जित और व्यवस्थित सभागार नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने कल्याण सिंह बाबूजी सभागार का निरीक्षण किया और ब्लॉक प्रमुख कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सभी जगह चकाचक और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं देखकर तथा साफ सफाई देखकर संतोष व्यक्त किया। डीएम ने ब्लॉक प्रमुख की पीठ थपथपाई। तत्पश्चात उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, ऑपरेटर कक्ष, मनरेगा कक्ष और आवास पटल कक्ष में पहुंचकर निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय प्रभारी से बातचीत की। कुल मिलाकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह तहसील निरीक्षण करने के बाद जितने आक्रोशित थे। उससे ज्यादा ब्लॉक मुख्यालय के निरीक्षण पर संतुष्ट दिखे और यहां की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर खंड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख की तारीफ की।
ब्लॉक निरीक्षण पर डीएम ने संतोष जताया, ब्लॉक प्रमुख की पीठ थपथपाई
