Graminsaharalive

Top News

बुद्ध अम्बेडकर महोत्सव व् प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

बुद्ध अम्बेडकर महोत्सव व् प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

हरदोई। द बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया हरदोई द्वारा अम्बेडकर पार्क मे अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध अम्बेडकर महोत्सव व् प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर एवं दिव्य आध्यात्मिक विभूतियों में अग्रणी बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन समर्पित किये। मुख्य अतिथि प्रेमावती पीके वर्मा ने महोत्सव मे उपस्थित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से बौद्ध भिक्खुजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सदस्य जिला पंचायत सोनू भारती, कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ शिक्षक रनवीर सिंह, जिलाध्यक्ष द बुद्धिष्ट सोसाइटी अजीत बिहारी बौद्ध व् गुड्डी सिंह बौद्ध सहित बौद्ध धर्म अनुयायी, होनहार विद्यार्थी व् क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!