Graminsaharalive

Top News

प्रभु श्री राम जी ने एक ही बाण से तड़का को मार दिया

प्रभु श्री राम जी ने एक ही बाण से तड़का को मार दिया

हरदोई। नुमाइश मैदान राम लीला ग्राउंड में ताड़का वध मरीछ, सुबाहु वध का मंचन गोविंद गोपाल लीला संस्थान स्वामी कन्हैयालाल दात्रेय निर्देशन में हुआ।

मंचित लीला मे ऋषि विश्वामित्र जी के साथ राम लक्ष्मण दोनों गए और मारंग में तड़का मिली। प्रभु श्री राम जी ने एक ही बाण से तड़का को मार दिया। चौपाई -एकही बाण प्राण हर लीना, दीन जान तेही निज पद दीन्हा। आश्रम पर पहुंचे और सौवा यज्ञ प्रारंभ किया तो मरीक्ष सुबाहू  आकर यज्ञ विध्वंस करने लगे तो श्री राम जी ने मरीक्ष को बिना कर बाण मारकर समुद्र के उसे पर भेज दिया। उसके बाद सुबहू का वध किया और लक्ष्मण जी ने सभी निशाचरों का वध किया। गुरुदेव का यज्ञ पूर्ण कराया। सभी संतो को सुखी किया। आश्रम पर निवास करने लगे। कुछ समय पश्चात मिथला पुर से पत्रवाहक आया विश्वामित्र जी को पत्र दिया और महाराज विद्रोह राज का संदेश सुनाया गुरुदेव राम लक्ष्मण दोनों को लेकर मिथला पुर चल दिये। इस लीला को देखकर भक्तगण काफी आनंदित हुए। रामप्रकाश शुक्ला आयोजक, श्रीकृष्ण अवतार दीक्षित बाले, प्रमोद मिश्रा, पुनीत द्विवेदी,संजय शुक्ला, मुनेंद्र सिंह, विनीत मिश्रा विक्की,गौरव शुक्ला ,राजन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सुधांशु मिश्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!